झालावाड़ जिले के आवर में युवाओं ने लिया गौ रक्षा का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झालावाड़ जिले के आवर कस्बे में *एक शाम गौ माता के नाम* कार्यक्रम में युवाओं ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। गो क्रांतिकारी गौ भक्त संत परम पूज्य गौशरण जी महाराज के सानिध्य में पिछले 7 दिन से कस्बे में गौ माता की दिव्य कथा का वाचन हो रहा था।

 

महाराज जी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र से गो तस्करी बहुत अधिक संख्या में हो रही है यदि हमें अपने राष्ट्र को सुरक्षित करना है, अपने जीवन को व संस्कृति को मिटने से बचाना है तो किसी भी स्वरूप में गौ माता की रक्षा करनी ही होगी। इसके लिए युवाओं का आगे आना बहुत जरूरी है युवा ही गौ माता की रक्षा कर सकते हैं और यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक सनातनी अपने जिम्मेदारी को समझें और गौ सेवा, गौ रक्षा में अपनी भागीदारी निभाएं। कथा के अंतिम दिन कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान आसपास के क्षेत्र से 5000 से अधिक गौ भक्त, राष्ट्रभक्त इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूरे जोश के साथ कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम जय गौ माता के नारों के साथ युवाओं का जोश देखते ही बनता था । शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समापन पर अखाड़ा का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Dhenu News
Author: Dhenu News

Leave a Comment

और पढ़ें